1. Bugatti Chiron Super Sport 300+
Top Speed :- 490 km/hr-
Bugatti Chiron के बारे में भला कौन नहीं जानता होगा। यदि आप कारो के शौक़ीन हैं तो अपने कभी न कभी बुगाटी शिरॉन के बारे में जरूर सुना होगा। विश्वप्रसिद्ध Bugatti कम्पनी के द्वारा बनाई गयी Bugatti Chiron Super Sport Car अब तक की दुनिया की सबसे तेज कार है। इस कार का लुक देखते ही बनता है। साल 2019 में इस कार ने जर्मनी के Volkswagen’s Ehra-Lessien test track पर 490km/hr की रफ़्तार से दौड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। आज तक दुनिया की कोई भी कार किसी ट्रैक पर इतनी तेज नहीं दौड़ी होगी। हालाँकि अभी दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली कार का ताज Bugatti के सर पर हो लेकिन इसके प्रतिद्वंदी ennessey Performance Engineering जैसी कम्पनिया इसको कभी भी पीछे छोड़ सकती है। क्योंकि सभी कम्पनिया अपनी कारो को अपग्रेड करके बेहतर से बेहतर बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालाँकि वह भविष्य की बात है, जब यह रिकॉर्ड टूटेगा तब इस लेख को भी अपडेट किया जायेगा।
2. Hennessey Venom F5 –
Top Speed :- 484 km/hr
Hennessey Performance Engineering एक अमेरिकन स्पोर्ट कार मॉडीफीइंग कंपनी है। इस कंपनी के द्वारा बनायीं गयी Hennessey Venom F5 कार ने भी 484 km/hr की रफ़्तार से दौड़कर दूसरी सबसे तेज कार होने का रिकॉर्ड स्थापित किया है। और इसी वजह से यह कार बुगाटी को पीछे छोड़ कभी भी पहले स्थान पर अपनी जगह बना सकती है। यह कंपनी Venom F5 को बनाने के लिए carbon fiber chassis का उपयोग करती है। इसको 7.4-liter twin-turbocharged V8 द्वारा 1600 Horse Power दी गयी है।
3. SSC Tuatara –
Top Speed :- 480 km/hr
यह अमेरिका की ऑटोमोबिल कंपनी SSC द्वारा डिज़ाइन और विकसित की गयी कार है। 27 जनवरी, 2021 को, फ्लोरिडा में यह कार 460.4 km/he की रफ़्तार से दौड़ी थी जिसको कई कैमरे में भी रिकॉर्ड किया गया। इस कार निर्माता कंपनी के कहा था कि वह तो बस एक अपडेट था, आगे हम इस से भी हाई स्पीड वाली कार बनायेगे जो पूरी दुनिया fasted car होगी।
4. Koenigsegg Agera RS –
Top Speed :- 447 km/hr
4 नवंबर, 2017 को Agera RS ने लास वेगास और पहारम्प के बीच closed public highway पर 17.6 km अनुभाग पर 444.6 km/hr की रफ़्तार से दौड़ते हुए दो-तरफ़ा औसत गति दर्ज करते हुए दुनिया की सबसे तेज दौड़ने वाली करो में अपना नाम दर्ज कराया और एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस कार की दोनों तरफ आने जाने की औसत गति (285 मील प्रति घंटे के हिसाब से ) इसको गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया।
5. Hennessey Venom GT –
Top Speed :- 432.6 km/hr
पहले यह fastest car चौथे नंबर पर थी लेकिन जब Agera RS ने इसका रिकॉर्ड तोडा तबसे यह कार पांचवे स्थान पर आ गयी। इस कार को 7.0-liter twin-turbo V8 और 1,244 horsepower दी गयी है। 2014 में कैनेडी स्पेस सेण्टर में इस कार ने 432.64 km/h की रफ़्तार से दौड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस कार को केवल एक तरफ ही दौड़ाया गया था। जिसमे इस कार ने उच्चतम 432.64 km/h की रफ़्तार को हासिल किया था। हालाँकि इस कार को गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया लेकिन इसकी स्पीड ही इसकी पावर बताने के लिए काफी है।
6. Bugatti Veyron Super Sport-
Top Speed :- 415 km/hr
यह बात तो आप जान ही चुके हैं की फ़िलहाल दुनिया की सबसे तेज कार Bugatti Chiron है। Bugatti कम्पनी के पास बुगाटी शिरॉन से पहले Bugatti Veyron ही थी जो जिसने 415 की रफ़्तार से दौड़कर खुद को दुनिया की सब तेज कारो की लिस्ट में शामिल किया। इसके बाद बुगाटी शिरॉन आयी जिसने रफ़्तार के मामले में सभी कारो को पीछे छोड़कर खुदको पहले स्थान पर स्थापित कर दिया। बुगाटी की और भी कार हैं जिनकी दुनिया की फास्टेस्ट कारो में गिना जाता है।
7. SSC Ultimate Aero –
Top Speed :- 413 km/hr
आपको बता दें कि साल 2007 से लेकर 2010 तक SSC Ultimate Aero के पास दुनिया की सबसे तेज कार होने का रिकॉर्ड था। इसको गिनीज बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया था। हालाँकि उसके बाद एक से बढ़कर एक नयी गाड़ियां आयी और यह कार पीछे होती गयी। SSC Ultimate Aero super Card को twin-turbo V8 और 1183 hp दी गयी है। यह कार 0 से 100 की रफ़्तार को मात्रा 2.7 second में ही प्राप्त कर लेती है।
8. Rimac Concept Two –
Top Speed :- 412 km/hr
Rimac Concept Two में चार-इन-व्हील इलेक्ट्रिक मोटर हैं जो 1888 hp और 2300 Nm टार्क जेनरेट करते हैं। यह जबरदस्त और फ़ास्ट सुपर कार 0-100 किलोमीटर की रफ़्तार सिर्फ 1.85 सेकंड में ही हासिल कर लेती है। इस कार के नाम 413 किलोमटेर पर घंटे की रफ़्तार से दौड़ने का कीर्तिमान स्थापित है। आपको लग रहा होगा की शायद यह किसी concept one कार का अपग्रेडेड वर्जन है लेकिन ऐसा नहीं है इस कार को एकदम जीरो लेवल से विकसित किया गया है।
9. McLaren Speedtail –
Top Speed :- 403 km/hr
इस गाडी ने खुदका ही स्पीड रिकॉर्ड तोडा है। इसकी कंपनी की एक कार जिसका नाम Mclaren F1 था उसने 386.7 km/hr का हाई स्पीड रिकॉर्ड बनाया था। और अब नयी McLaren Speed tail ने एक परिक्षण के दौरान 403 km/hr की रफ़्तार से दौड़कर खुदका पुराण रिकॉर्ड भी तोड़ डाला और दुनियां की Top 10 सबसे फ़ास्ट कार में नौवें स्थान पर अपनी जगह बना दी।
स्पीडटेल एक हाइब्रिड कार है, जिसमें इलेक्ट्रिक मोटर के साथ ट्विन-टर्बो, 4.0-लीटर V-8 गैसोलीन इंजन है। मैकलारेन का कहना है कि स्पीडटेल 403 km/hr की रफ्तार से चलने में सक्षम है, यह कार अभी तक McLaren Car Company की सबसे तेज car है।
10. Aston Martin Valkyrie –
Top Speed :- 402 km/hr
यह सुपर कार 6.5 Leter V-8 इंजन के साथ 1000 अश्वशक्ति (horsepower) द्वारा संचालित होती है। यह ब्रिटिश ऑटोमोबाइल निर्माताओं एस्टन मार्टिन, रेड बुल रेसिंग एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज और कई अन्य ग्रुपो द्वारा निर्मित एक सीमित उत्पादन वाली हाइब्रिड स्पोर्ट्स कार है। इस कार कम्पनी के निर्माताओं द्वारा दावा किया जाता है कि यह दुनिया की सब तेज स्ट्रीट कार है। F1 के डिज़ाइनर और रेड बैल के मुख्या तकनीक अधिकार Adrian Newey ने इस कार के डिज़ाइन को बनाने में सहायता कि है जिस से इसको और भी प्रभावशाली बनाया जा सके।
यह भी पढ़ें :-
ये हैं दुनिया की 10 सबसे Powerful Missile
दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर (2021)
ये हैं भारत की 10 सबसे ऊँची बिल्डिंग
भारत के 10 अविष्कार जिनका श्रेय विदेशी ले गए