10- कंगारू | Kangaroo
इस जानवर के बारे में तो अपने जरूर सुना होगा। कंगारू आस्ट्रेलिया में पाया जानेवाला एक स्तनधारी पशु है। यह आस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु भी है। कंगारुओं की एक खासियत यह होती कि इनके शरीर में एक थैली होती है, जिसमे वे जन्म के पश्चात् काफी दिनों तक अपने बच्चो को रख सकते हैं। कंगारू दो पैरो पर उछल के दौड़ता है और एक बार में 9 मीटर की छलांग लगा सकता है। जिसके कारण इसकी दौड़ने की क्षमता बहुत तेज हो जाती है।
09- अफ्रीका के जंगली कुत्ते| African wild dog
अफ्रीका के जंगली कुत्ते झुण्ड में रहते हैं, और झुण्ड में ही शिकार करते हैं इनके झुण्ड में होने की वजह से यह सुरक्षित रहते हैं, और किसी भी जीव को मिलकर आसानी से अपना शिकार बना लेते हैं। झुण्ड में होने की वजह से यह कुत्ते शेरो से भी उनका खाना चुरा ले जाते हैं। इन अफ्रीकन वाइल्ड डॉग की Speed 59.5 Km/hr होती है।
08- जैक रैबिट | Jack Rabbit
jack Rabbit साइज में तो छोटा होता है लेकिन उसके पैर काफी मजबूत होते हैं जैक रैबिट शिकार होने से बचने के लिए या अपनी जान बचाने के लिए काफी लम्बी और तेज छलाँग लगाता है, और यह सीधे सीधे नहीं Zig Zag दौड़ता है। आपको यह जानकार हैरानी होगी की जैक रैबिट 72 Km/hr (45 Mile/h )की रफ़्तार से दौड़ सकता है, जबकि एक स्वस्थ इंसान भी 45 km/h की रफ़्तार से ही दौड़ता है ।
07- ग्रेहॉन्ड | Greyhound
Greyhound कुत्तो की सबसे लम्बी प्रजातियों में से एक प्रजाति है। इनकी रफ़्तार करीब 46 mile /hr होती है। इस कुत्तो की सबसे बड़ी नस्ल होने के साथ साथ सबसे पुरानी नस्ल भी माना जाता है। इसको पुराने ज़माने में फिल्मो में भी use किया जाता था।
06- शेर | Lion

अब बात आती है शेर की शेर के बारे में तो आप लोग जानते ही हैं लेकिन फिर भी मैं आपको कुछ Important बाते तो बताऊंगा ही। शेर भी अपनी फॅमिली के साथ ही रहते हैं जिसमे 2 से लेकर 15 सदस्य तक हो सकते हैं। शेर की रफ़्तार की बात करे तो यह 80 km/hr की रफ़्तार से दौड़ सकता है। लेकिन भारी भरकम शरीर होने की वजह से शेर ज्यादा देर तक नहीं दौड़ पाता है।
05- ब्लैकबक | Blackbuck
BlackBuck हिरणो की ही एक प्रजाति है , जो ज्यादातर भारत में पाई जाती है। इनको हर वक़्त चीता, शेर, भेड़िये की नज़र से बचना पड़ता है क्योंकि वे हर वक़्त ब्लैकबक के शिकार की ताक में रहते है। अपने बचाव के लिए इसके पास लम्बे और नुकीले सींघ होते हैं।
यह भी पढ़ें – ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत पक्षी beautiful birds
Blackbuck 80 km/h की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं। शेर और इनकी रफ़्तार बराबर ही होती है लेकिन शेर जायदा देर तक नहीं दौड़ सकता है जबकि ब्लैकबक ज्यादा लम्बे समय तक लगातार इसी रफ़्तार पर दौड़ सकता है।
04- ब्लू विल्डबीस्ट | Blue Wildbiest
यह भी एक तरह से हिरण की प्रजाति में आती है यह खुले मैदानों में, दक्षिण अफ़्रीका और पूर्वी अफ़्रीका के खुले जंगलों में पाये जाते हैं और २० वर्ष से अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं। नर अपने क्षेत्र की रक्षा के मामले में बहुत उग्र होता है और अपने क्षेत्र को जताने के लिए गंध और अन्य तरीकों का इस्तेमाल करता है। इनकी सबसे बड़ी संख्या सेरेंगेटी, तंज़ानिया में है जहाँ यह १० लाख से भी ज़्यादा हैं। इनकी स्पीड 80.5 km/h (50.0 mph) होती है।
03- स्प्रिंगबॉक | Springbok
यह भी हिरन की ही एक प्रजाति होती है जो अफ्रीका के सूखे जंगलों में पायी जाती है। 80 km/h (50 mph) होती है। साथ ही इनमे एक और खासियत है की अपनी जान बचाने के लिए Zig zag भागते है, तथा दौड़ते वक़्त यह हवा में करीब 2 मीटर ऊँचा उछल सकते हैं। इनको भी शेर, चीता, लकड़बग्घों का शिकार होना पड़ता है।
02- प्रांगहॉर्न | Pronghorn

यह भी हिरन की ही एक प्रजाति होती है। लेकिन इसकी रफ़्तार अन्य किसी हिरन से बहुत तेज होती है। pronghorn 98 km/hr की रफ़्तार से भाग सकता है। इस लिए या शेर व लकड़बग्घो का शिकार कम बनता है। इसलिए अन्य खूंखार जानवर इनका शिकार घात लगाकर छुप कर करते हैं।
01- चीता | Cheetah
cheetah बड़ी बिल्लीयो की प्रजाति का जानवर है जो अपनी अदभुत फूर्ती और रफ्तार के लिए पहचाना जाता है। ज़मीन पर रहने वाला ये सबसे तेज़ जानवर है जिसकी टॉप स्पीड 120 km/hr की रफ़्तार से दौड़ सकता है। चीता मात्र तीन सेकेंड के अंदर अपनी रफ्तार 0 से 103 km/hr तक बड़ा लेता है, जो अधिकांश सुपरकार की रफ्तार से भी तेज़ है। हालिया अध्ययन से ये साबित हो चुका है कि धरती पर रहने वाला चीता सबसे तेज़ जानवर है। चीता शब्द की उत्पत्ति संस्कृत शब्द चित्रकायः से हुई है जो हिंदी चीता के माध्यम से आई है और जिसका अर्थ होता है बहुरंगी शरीर वाला।
तो दोस्तों कैसा लगा आपको यह दुनियां के 10 सबसे तेज दौड़ने वाले जानवर पढ़कर कमेंट में जरूर बताएं और ऐसी ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी और पोस्ट भी पढ़े और नॉलेज बढ़ने के लिए hindish.com को पढ़ते रहें। यह भी पढ़ें –
दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 10 भाषाएँ
भारत के 10 सबसे अमीर राज्य | 10 Richest state in India
दुनिया के 10 सबसे बड़े आतंकी हमले
दुनिया के 10 सबसे बुद्धिमान व्यक्ति | Top 10 Most Intelligent People